सीहोर। श्री नृसिंह लक्ष्मी मंदिर के तत्वाधान में मंदिर परिसर में इन दिनों पौधा रोपण का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर परिसर के अलावा अन्य स्थानों पर 100 से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा। इस अभियान की शुरूआत वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती नमिता अखिलेश राय, संत माधवदास महाराज ने की थी, वहीं एक पौधा रोपण अभियान के तहत करीब 30 पौधे मंदिर परिसर में लगाए गए है। संस्कार मंच के प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बेहतर पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी है। केवल वृक्ष ही हमें ताजा हवा मुहैया कराते हैं। मंदिर परिवार के द्वारा पौधरोपण अभियान शुरू किया गया है। जिसके अंतर्गत 100 से अधिक पौधे रोपित किए जाएंगे। साथ ही सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी रोपित पौधे सुरक्षित बढ़ते भी रहें। अभियान के अंतर्गत सुरेश पंडा, सुनील राय, विनोद यादव, दिनेश राणा, गणेश यादव, सोनू केवट, मुकेश राय, दुर्गेश यादव आदि शामिल थे। जिन्होंने पौधा रोपण के साथ ही संरक्षण का संकल्प लिया।
रविवार, 28 जून 2026
सीहोर : मंदिर परिसर में पौधारोपण, संरक्षण का संकल्प लिया
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें