सीहोर : कुबेरेश्वरधाम पर पहुंचे 40 हजार से अधिक श्रद्धालु - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 28 जून 2026

सीहोर : कुबेरेश्वरधाम पर पहुंचे 40 हजार से अधिक श्रद्धालु

  • नियमित रूप से किया जा रहा भगवान का विशेष श्रृंगार, 15 किलोमीटर दंडवत करते हुए पहुंचे पांच से अधिक श्रद्धालु

Kubereshwardham-sehore
सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ कुबेरेश्वरधाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है। यहां पर नियमित रूप से मुरली मनोहर स्थित भगवान शंकर-माता पार्वती, भगवान राम-सीता और भगवान श्री कृष्ण का विशेष श्रृंगार किया गया। रविवार को करीब 40 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। इसके अलावा अनेक श्रद्धालु तो ऐसे थे, जो शहर के रेलवे स्टेशन से कुबेरेश्वरधाम तक करीब 15 किलोमीटर तक दंडवत करते हुए पहुंचे। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से भेंट की। यहां पर मौजूद आधा दर्जन से अधिक दंडवत करते हुए पहुंचे श्रद्धालुओं तेज धूप के मध्य भी भगवान की कृपा से यहां पर पहुंचे थे। जिनको विठलेश सेवा समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा, पंडित समीर शुक्ला आदि ने पेयजल के साथ भोजनप्रसादी प्रदान की। हर रोज सैकड़ों की संख्या में कोई पैदल ही तो कई लोग दंडवत, करवट लेते हुए अपनी श्रद्धा के अनुसार धाम पर पहुंचे थे।


रविवार को उमड़ा आस्था का सैलाब, 40 हजार श्रद्धालुओं ने की भोजन प्रसादी

विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि धाम पर लगातार तीन दिनों तक छुट्टी के चलते नियमित रूप से 30 हजार से 40 हजार श्रद्धालु यहां पर आ रहे है। यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए समिति के द्वारा भोजन प्रसादी की निशुल्क व्यवस्था की जा रही है। आगामी दिनों में पूरे सावन मास पर नियमित रूप से कांवड मेले का आयोजन किया जाएगा। हजारों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के भोजन, पेयजल आदि की व्यवस्था मंदिर परिसर में की जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: