पटना/मधुबनी (संवाददाता)। राष्ट्र जागरण धर्म हमारा-राष्ट्र हमारा सबसे न्यारा' ध्येय को समर्पित राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा प्रथम प्रांतीय महिला अधिवेशन एवं कवयित्री सम्मेलन का आयोजन आरकेड बिजनेस काॅलेज, खगौल, पटना के सभागार में स्वतंत्रता सेनानी और आजादी के योद्धा कवि रामप्रसाद बिस्मिल की जयंती पर मिथिलेश तिवारी, शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार, राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल द्वारा समवेत रूप से उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस विशाल आयोजन में बिहार प्रांत के प्रायः सभी जिलों की कवयित्रियों ने भाग लिया एवं एक से बढ़कर एक रचनाएँ प्रस्तुत की गई, जिसमें राष्ट्रीय कवि संगम, मधुबनी के अध्यक्ष प्रख्यात कवि के नेतृत्व में मधुबनी की कवयित्रियों में महिला इकाई की अध्यक्ष सुश्री अनुपम झा, अनामिका चौधरी, मालती मिश्र, कुमकुम मिश्र ठाकुर, डॉ. सोनम बाला ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा चुंदरी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष श्री प्रभाकर कुमार राय एवं प्रांतीय महामंत्री राज कुमार भारती, संयोजिका शेफालिका झा की भूमिका महत्वपूर्ण एवं प्रशंसनीय रही।
बुधवार, 17 जून 2026
मधुबनी की कवयित्रियाँ पटना में सम्मानित
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें