सीहोर : मुस्करा गांव में संपन्न लोगों को दिए पीएम आवास, पंचायत ने कहा एससी एसटी का कोटा हुआ खत्म - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 23 जून 2026

सीहोर : मुस्करा गांव में संपन्न लोगों को दिए पीएम आवास, पंचायत ने कहा एससी एसटी का कोटा हुआ खत्म

Pm-awas-sehore
सीहोर। मुस्करा के अनुसूचित जाति के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने में ग्राम पंचायत के द्वारा जातिगत भेदभाव करने का आरोप लगाया। ग्रामवासियों ने पीएम आवास योजना का लाभ गांव के संपन्न वर्ग को दिए जाने और अनुसूचित जाति के ग्रामीणों का पीएम आवास योजना कोटा खत्म करने पर  शिकायत दर्ज कराई। कलेक्ट्रेट मंगलवार को जनसुनाई में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया की हमारे दादा परदादा कच्चे मकानों में जीवन यापन कर मृत्यु को प्राप्त हो गए है। आज भी गांव में कई परिवार कच्चे खपरेल टीन पन्नी वाले घरों में रहने को विवश हो रहे है। बारिश में समस्या और भी बढ़ जाती है। कई बार पंचायत कार्यलय को आवेदन दे चुके है लेकिन निरीक्षण के बाद भी सूची में नाम नहीं आता है। गांव के पहले से संपन्न वर्ग के लोगों के नाम सूची में आते है और कई लोगों के पक्के मकान होने के बाद भी उनको लाभ दे दिया गया है। सरपंच सचिव कहते है कि ग्राम में एससी एसटी का कोटा खत्म हो गया है। जनसुनवाई में पहुंचे रोहित बकोरिया,विशाल बकोरिया अमर सिंह, लक्ष्मण धामडिय़ा, मुकेश, अमर सिंह, सोरम गौरा आकाश, पप्पू, संतोष फूलबती बाई सहित अनेक अनुसूचित जाति के ग्रामीणों ने पीएम आवास का गांव में सर्वे पुन: कराने और अनुसूचित जाति के लोगों को पीएम आवास योजना का लाभ दिलवाया जाने की मांग की प्रशासन से की है। 

कोई टिप्पणी नहीं: