सीहोर : कुबेरेश्वरधाम पर जरूरतमंदों की मदद का सेवा कार्य जारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 30 जून 2026

सीहोर : कुबेरेश्वरधाम पर जरूरतमंदों की मदद का सेवा कार्य जारी

  • जरूरतमंद की सहायता ही सच्ची शिव सेवा, शिक्षा का दान सबसे बड़ा दान है : अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा

Kubereshwar-dham-sehore
सीहोर। जरूरतमंद की सहायता ही सच्ची शिव सेवा है। शिक्षा का दान सबसे बड़ा दान है, क्योंकि इससे केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरा समाज शिक्षित और सशक्त बनता है। जो लोग निरक्षर हैं, उनके जीवन में कई तरह की समस्याएं आती हैं। इसलिए ऐसे लोगों को शिक्षित करने में मदद करनी चाहिए, जो शिक्षित नहीं हैं। लोग पढ़-लिख लेते हैं तो उन्हें हर जगह मान-सम्मान मिलता है। अगर हम समर्थ हैं तो ऐसे काम करें, जिनकी वजह से लोग की अज्ञानता दूर हो जाए। भगवान शिव की भक्ति करों और जीवन में सहयोग की भावना प्रबल करों उक्त विचार जिला मुख्यालय स्थित कुबेरेश्वरधाम में जारी जरूरतमंदों की सेवा कार्य के क्रम को आगे बढ़ते हुए अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने मंगलवार को यहां पर मौजूद जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा सामग्री का वितरण किया। मंगलवार को धाम पर आयोजित सेवा कार्य में शिक्षा सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास गरीब परिवारों के बच्चों के लिए प्रेरणादायक और सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे शिक्षा और समाज सेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बताया।


बच्चों को कॉपी, किताबें, स्कूल बैग, पेन, पेंसिल एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गइ

इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में विठलेश सेवा समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा, पंडित समीर शुक्ला आदि ने सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए जरूरतमंद एवं छोटे-छोटे विद्यार्थियों को शिक्षा सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर बच्चों को कॉपी, किताबें, स्कूल बैग, पेन, पेंसिल एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई।


भोजन, पेयजल सहित अन्य की व्यवस्था की जाती

विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि गुरुदेव के मार्गदर्शन में धाम पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को विठलेश सेवा समिति के द्वारा निशुल्क रूप से भोजन, पेयजल सहित अन्य की व्यवस्था की जाती है। इसके अलावा अन्य सेवा के कार्य भी नियमित रूप से चलते है। मंगलवार को बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को पंडित श्री मिश्रा ने शिक्षा सामग्री प्रदान की और अपने संदेश में कहाकि शिक्षा दान सबसे बड़ा दान है। हमें जरूरतमंदों को शिक्षा में सहयोग करने के लिए हर संभव सहयोग करना चाहिए।

 

अगर सुख-शांति पाना चाहते हैं तो अच्छी सोच, अच्छी भावना

सुबह पंडित श्री मिश्रा ने भोजन शाला में प्रसादी का वितरण भी किया। वहीं यहां पर उपस्थित सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों से कहाकि शिक्षा ही वह शक्ति है, जो व्यक्ति के जीवन को नई दिशा देती है। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति का दायित्व है कि वह जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करे, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण पढ़ाई से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की सच्ची भक्ति केवल मंदिरों में पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा भी शिव सेवा का ही स्वरूप है। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।

कोई टिप्पणी नहीं: