दिल्ली : भाकपा महासचिव ने वाम दलों की बैठक बुलाने की अपील की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 3 जून 2026

दिल्ली : भाकपा महासचिव ने वाम दलों की बैठक बुलाने की अपील की

D-raja-call-left-meeting
नई दिल्ली । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी राजा ने प्रमुख वामपंथी दलों के नेताओं को पत्र लिखकर उनसे वामपंथी आंदोलन की चुनौतियों पर चर्चा और आगे की रूपरेखा तय करने के लिए नयी दिल्ली में जल्द से जल्द बैठक बुलाने का आग्रह किया है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, राजा ने माकपा के महासचिव एम ए बेबी, भाकपा (माले) लिबरेशन के दीपांकर भट्टाचार्य, फॉरवर्ड ब्लॉक के जी देवराजन और आरएसपी के मनोज भट्टाचार्य को पत्र लिखा है। सूत्रों का कहना है कि बैठक की तारीख जल्द ही तय की जाएगी। उससे पहले भाकपा, माकपा और भाकपा (एमएल) लिबरेशन के नेताओं की एक अनौपचारिक बैठक होने की संभावना है। राजा ने प्रस्ताव दिया है कि जून के पहले सप्ताह में दिल्ली में वामपंथी नेताओं की एक बैठक आयोजित की जाए। उन्होंने इस तरह की चर्चा को "सामयिक और आवश्यक" बताया। सूत्रों के अनुसार, अपने पत्र में राजा ने कहा कि देश एक "चुनौतीपूर्ण राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक स्थिति" से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, मुद्रास्फीति, श्रम अनिश्चितता और बढ़ती असमानता को लेकर व्यापक चिंताओं के बावजूद, वामपंथी दल आबादी के बड़े हिस्से को वामपंथी एवं लोकतांत्रिक विकल्प की आवश्यकता के बारे में मनाने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने वाम नेताओं से मौजूदा स्थिति का आकलन करने के लिए एक साथ आने और वामपंथ को एक शक्तिशाली ताकत के रूप में फिर से खड़ा करने के लिए सामूहिक रणनीति विकसित करने का आह्वान किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: