पूर्व एमएलसी सुमन कुमार महासेठ ने कहा कि मिथिला पेंटिंग केवल मिथिला क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। यह हमारी गौरवशाली लोक संस्कृति की धरोहर होने के साथ-साथ रोजगार का एक सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने प्रतिभागियों को इस कला को सीखकर आगे बढ़ाने और इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया। समापन समारोह के दौरान समाजसेवी राम कुमार राय द्वारा सभी अतिथियों को पाग, दोपट्टा, स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। लोक कला रंगमंच फाउंडेशन के निदेशक अर्जुन राय ने कहा कि इस सफल आयोजन में समाजसेवी राम कुमार राय, समाजसेवी संतोष कुमार झा तथा मैथिली फिल्म ओटीटी बेजोड़ का अमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने दोनों पंचायतों के शिक्षकों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग और उत्साह के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों के उत्साह, कला प्रदर्शन तथा मिथिला कला के संरक्षण एवं प्रसार के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।
मधुबनी (संवाददाता), 21 जून। लदनिया प्रखंड अंतर्गत बेलाही पंचायत सरकार भवन एवं नव उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिधपा परसाही में लोक कला रंगमंच फाउंडेशन द्वारा आयोजित 10 दिवसीय मिथिला पेंटिंग कार्यशाला का आज उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन सह सम्मान समारोह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश ठाकुर, पूर्व विधान परिषद सदस्य सुमन कुमार महासेठ, समाजसेवी प्रहलाद पुर्वे, विमलेश यादव, आदित्य शर्मा, राजा महासेठ सहित पंचायत के अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए समाजसेवी राम कुमार राय ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम देने लगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रखंड के विभिन्न पंचायतों की महिलाओं एवं युवतियों को कला के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने का यह एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी कदम है। प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि मिथिला की समृद्ध कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखने की शुभकामनाएं दीं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें