मधुबनी : कलिकापुर हत्याकांड के दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी एवं पीड़ित परिवार को न्याय देने की मांग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 जून 2026

मधुबनी : कलिकापुर हत्याकांड के दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी एवं पीड़ित परिवार को न्याय देने की मांग

Cpi-ml-madhubani-demand
मधुबनी/कलुआही (संवाददाता), 05 जून। कलुआही प्रखंड के कलिकापुर गांव में हुई निर्मम हत्या की घटना के संबंध में आज भाकपा-माले के जिला कमिटी सदस्य राजा जी एवं मयंक कुमार ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। परिजनों के अनुसार मृतक को फोन कर घर से बुलाया गया और पूर्व नियोजित साजिश के तहत चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को एक गड्ढे में फेंक दिया गया। मृतक के पुत्र राम कुमार, पुत्री ममता कुमारी तथा भाई राजिंदर यादव सहित अन्य परिजनों ने बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों से मृतक की हत्या की साजिश रची जा रही थी, लेकिन हर बार प्रयास असफल हो जाता था। इस बार आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया।


भाकपा-माले नेताओं ने कहा कि यह घटना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। परिजनों का आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है। अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। इतना ही नहीं, मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र भी अब तक जारी नहीं किया गया है, जिसके कारण परिवार को विभिन्न सरकारी प्रक्रियाओं में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भाकपा-माले ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि इस जघन्य हत्याकांड की निष्पक्ष, त्वरित एवं उच्चस्तरीय जांच कर सभी दोषियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा, उचित मुआवजा तथा आवश्यक सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं करता है, तो न्याय की मांग को लेकर व्यापक जनआंदोलन चलाया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: