- दीपेश की दमदार बल्लेबाजी और अमित की घातक गेंदबाजी से अमर साई को 20 रन से हराया
- दूधिया रोशनी में खेला गया रोमांचक फाइनल, 15वीं सिंधी प्रीमियर लीग का खिताब जीता
सेमीफाइनल में भी दिखा था हीरोज का दम
फाइनल से पहले खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में हीरोज ने एसएपीएल को 37 रन से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था। इस मैच में हीरोज के बल्लेबाजों ने जमकर रन बरसाए। दीपेश वासवानी ने नाबाद 45 रन, करण आडवाणी ने 40 रन और अमित ने 29 रन बनाकर टीम को 10 ओवर में तीन विकेट पर 154 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसएपीएल की टीम सात विकेट पर 117 रन ही बना सकी। राहुल उतरानी ने 30 और देवेश इसरानी ने 24 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। हीरोज की ओर से दीपेश वासवानी और हितेश चेलानी ने दो-दो विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
अमर साई ने पहले सेमीफाइनल में मारी थी बाजी
पहले सेमीफाइनल में अमर साई गोरखपुर ने सीए जय प्राधवानी इलेवन को 31 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। अमर साई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में दो विकेट पर 159 रन का विशाल स्कोर बनाया। अमर खटवानी ने 40, तरुण सावलानी ने 33, सागर रामवानी ने 32 और हितेश रगनानी ने 26 रन की तेजतर्रार पारियां खेलीं। जवाब में सीए जय प्राधवानी इलेवन सात विकेट पर 128 रन ही बना सकी। टीम की ओर से लदम राहुजा और मानव लखमानी ने 27-27 रन बनाए। सागर रामवानी ने गेंद से भी कमाल दिखाते हुए दो विकेट अपने नाम किए।
पुरस्कार वितरण में खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
टूर्नामेंट के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। संत कवर राम सिंधी युवा समिति के अध्यक्ष संजय टहलानी, सचिव रतन राजवानी तथा आयोजन समिति के चेयरमैन मनोज लखमानी, दिलीप आहूजा और जय लालवानी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन को सफल बनाने में चंदन रुपानी, सुनील वाधवा, कमल हरचानी, पवन सदीजा, दीपक वासवानी, मनोज मुरझानी, नरेश बढ़ानी, सुमित धमेजा, दिलीप इसरानी और हिमांशु सहित अनेक सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
स्कोर बोर्ड फाइनल
हीरोज : 117/4 (10 ओवर)
अमर साई गोरखपुर : 97/7 (10 ओवर)
परिणाम : हीरोज 20 रन से विजयी
प्लेयर ऑफ द फाइनल : अमित मसंद (3 विकेट, 9 रन)
टूर्नामेंट के सितारे
दीपेश वासवानी : फाइनल में 43 रन, सेमीफाइनल में नाबाद 45 रन
अमित मसंद : फाइनल में 3 विकेट, प्लेयर ऑफ द फाइनल
करण आडवाणी : सेमीफाइनल में 40 रन, फाइनल में 2 विकेट
अमर खटवानी : सेमीफाइनल में 40 रन
सागर रामवानी : सेमीफाइनल में 32 रन और 2 विकेट

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें