पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री डार ने सिंधु नदी पर भारतीय परियोजनाओं को लेकर चिंता जताई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 जून 2026

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री डार ने सिंधु नदी पर भारतीय परियोजनाओं को लेकर चिंता जताई

pakistan-dpty-pm-daar
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इसहाक डार ने बृहस्पतिवार को सिंधु नदी पर भारत की परियोजनाओं को लेकर चिंता जताई और चेतावनी दी कि ऐसे कदम क्षेत्रीय स्थिरता और जल सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं। विदेश मंत्री का भी प्रभार संभाल रहे डार ने ब्रसेल्स में पाकिस्तानी दूतावास और ‘सेंटर फॉर यूरोपियन पॉलिसी स्टडीज़’ (सीईपीएस) द्वारा आयोजित एक संगोष्ठी को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। विदेश कार्यालय के अनुसार, डार ने सिंधु नदी पर भारत की हालिया जलाशय विस्तार और पानी मोड़ने की परियोजनाओं पर चिंता जताई। 


उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे कदमों से नदी का प्राकृतिक बहाव बदल सकता है, जल-प्रभुत्व को बढ़ावा मिल सकता है और क्षेत्रीय स्थिरता व जल सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने बातचीत, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता को दोहराया, और साथ ही जल सुरक्षा के मामले में अधिक अंतरराष्ट्रीय सहयोग का आह्वान किया। डार ने जोर दिया कि देशों के बीच शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व अंतरराष्ट्रीय कानून, संधि की बाध्यताओं और बहुपक्षीय ढांचों के सम्मान पर निर्भर करता है। उनकी यह टिप्पणी उन खबरों के बाद आई, जिनमें दावा किया गया था कि भारत 1960 की सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान को आवंटित तीन नदियों पर परियोजनाएं विकसित करने की योजना बना रहा है। पिछले साल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के एक दिन बाद, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए, जिनमें 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित करना भी शामिल था। विश्व बैंक की मध्यस्थता से हुई यह संधि 1960 से भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के जल बंटवारे और इस्तेमाल को नियंत्रित करती आ रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: