मधुबनी (संवाददाता) । 26 जुलाई को सुबह समय करीब 09:30 बजे, लखनौर थाना क्षेत्र के बेलही निवासी रामबिलास मुखिया को सूचना मिली कि उनकी जमीन पर फसल को जमीन हड़पने के नियत से कुछ लोग जबरन ट्रैक्टर से जोत रहे हैं। सूचना मिलने पर वे अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुँचे और विरोध किया, तो आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए हरवे-हथियार से लैश होकर मारपीट किया तथा दिलीप मुखिया को गोली मारकर जख्मी भी कर दिया गया। इसी दौरान आरोपितों द्वारा रामप्रकाश मुखिया के शरीर पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया, जिससे उनका जाँघ टूट गया तथा अन्य व्यक्ति भी इस घटना में घायल हुए हैं। तदोपरांत पीडितों द्वारा उक्त घटना की सूचना लखनौर थाना को दी गई। सूचना प्राप्ति उपरांत लखनौर थाना की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची एवं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं इस संबंध में दिए गये आवेदन के आधार पर 19 नामजद एवं अन्य अज्ञात अभियक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ की गई। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), मधुबनी द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, झंझारपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गठित टीम द्वारा मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त प्राथमिक नामजद 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया हैं एवं घटना में प्रयुक्त दोनों ट्रैक्टरों को जब्त भी कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा हैं एवं अन्य विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है। वर्तमान में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
सोमवार, 27 जुलाई 2026
Home
अपराध
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : जमीनी विवाद में गोलीबारी एवं मारपीट मामले 06 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
मधुबनी : जमीनी विवाद में गोलीबारी एवं मारपीट मामले 06 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
Tags
# अपराध
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें