मुंबई : लंदन में आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह के परिवार के साथ रहस्यमयी मुलाकात! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 8 जुलाई 2026

मुंबई : लंदन में आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह के परिवार के साथ रहस्यमयी मुलाकात!

Acharya-vinod-kumar
मुंबई (अनिल बेदाग) : लंदन में मशहूर ज्योतिषी आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह की माँ, शिखर और उनकी पत्नी के साथ हुई मुलाकात ने सोशल मीडिया पर चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है। तस्वीरें सामने आते ही लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे कि क्या यह मुलाकात क्रिकेट से जुड़े किसी अहम फैसले या ज्योतिषीय सलाह के लिए थी। हालांकि इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आचार्य विनोद कुमार लंबे समय से कई चर्चित हस्तियों से जुड़े रहे हैं, इसलिए उनकी हर हाई-प्रोफाइल मुलाकात सुर्खियां बटोरती है। फिलहाल न तो आचार्य विनोद कुमार और न ही युवराज सिंह के परिवार की ओर से इस मुलाकात के उद्देश्य पर कोई बयान आया है। ऐसे में यह कहना सही नहीं होगा कि यह ज्योतिषीय परामर्श था। जब तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आती, तब तक लंदन की यह मुलाकात रहस्य और अटकलों का विषय बनी रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: