सीहोर। बाबा अमरनाथ सेवा मंडल, गल्ला मंडी, सीहोर के तत्वावधान में आयोजित बाबा अमरनाथ जी की पवित्र यात्रा संपन्न कर 55 श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज मंगलवार को मालवा ट्रेन से सीहोर लौटेगा। बाबा अमरनाथ सेवा मंडल के सदस्य रामभरोस यादव ने बताया कि श्रद्धालुओं का यह जत्था 3 जुलाई को मालवा ट्रेन से सीहोर से रवाना हुआ था। 10 दिवसीय इस धार्मिक यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। बाबा अमरनाथ के दर्शन के बाद जत्थे ने माता वैष्णो देवी के दर्शन भी किए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने दुर्गम पहाड़ी रास्तों से होते हुए पवित्र गुफा में बाबा अमरनाथ के दर्शन किए। सेवा मंडल ने यात्रा के दौरान खाने-पीने और रहने की व्यवस्था की थी।सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि सभी 55 श्रद्धालु सकुशल हैं और यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। मंगलवार सुबह मालवा ट्रेन से जत्थे के सीहोर पहुंचने पर स्टेशन पर भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने कहा कि बाबा बर्फानी के दर्शन कर जीवन धन्य हो गया। कठिन रास्तों के बावजूद बाबा की कृपा से सभी ने बिना किसी परेशानी के दर्शन किए।सेवा मंडल ने अगले जत्थे के लिए भी पंजीयन शुरू कर दिए हैं।
सोमवार, 13 जुलाई 2026
सीहोर : बाबा अमरनाथ की यात्रा पूरी कर आज सीहोर लौटेगा 55 श्रद्धालुओं का जत्था
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें