मुंबई : ग्लैमर से दूर, अपनों के बीच जन्मदिन मनाएंगी आमना शरीफ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जुलाई 2026

मुंबई : ग्लैमर से दूर, अपनों के बीच जन्मदिन मनाएंगी आमना शरीफ

Amna-sharif
मुंबई (अनिल बेदाग) : ग्लैमर की चमक-दमक के बीच भी कुछ सितारे अपनी सादगी से दिल जीत लेते हैं और आमना शरीफ उन्हीं में से एक हैं। अपनी खूबसूरती, बेहतरीन अभिनय और एवरग्रीन चार्म के लिए मशहूर आमना इस बार अपना जन्मदिन किसी भव्य पार्टी के बजाय परिवार और करीबी दोस्तों के साथ सादगी से मनाने जा रही हैं। उनके लिए इस दिन का सबसे बड़ा जश्न अपनों का साथ, कृतज्ञता का एहसास और जरूरतमंदों की मदद है। फिटनेस को अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा मानने वाली आमना जन्मदिन पर भी अपनी हेल्दी रूटीन नहीं छोड़ेंगी। आमना का कहना है कि उनकी सबसे बड़ी ख्वाहिश स्वस्थ रहना, एक बेहतर इंसान और कलाकार के रूप में आगे बढ़ना तथा दर्शकों का प्यार लगातार पाना है। 'एक विलेन' और 'आधा इश्क' जैसे प्रोजेक्ट्स से अपनी अभिनय क्षमता साबित कर चुकी आमना जल्द ही कुछ नए और अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे रोमांचक प्रोजेक्ट्स के साथ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएंगी।

कोई टिप्पणी नहीं: