मुंबई : ₹5,000 करोड़ की बड़ी पेशकश, 22 जुलाई से निवेशकों के लिए खुलेगा क्यूब हाईवेज़ ट्रस्ट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जुलाई 2026

मुंबई : ₹5,000 करोड़ की बड़ी पेशकश, 22 जुलाई से निवेशकों के लिए खुलेगा क्यूब हाईवेज़ ट्रस्ट

  • 22 जुलाई से खुलेगा क्यूब हाईवेज़ ट्रस्ट का आईपीओ 

Cube-highway-trust-ipo
मुंबई (अनिल बेदाग): भारत के हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश का एक बड़ा अवसर सामने आया है। क्यूब हाईवेज़ ट्रस्ट ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ ) के लिए ₹151 से ₹152 प्रति यूनिट का प्राइस बैंड तय कर दिया है। करीब ₹5,000 करोड़ के इस ऑफर के लिए निवेशक 22 जुलाई से 24 जुलाई, 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम बोली 95 यूनिट और उसके बाद 95-95 यूनिट के गुणकों में लगाई जा सकेगी। आईपीओ से पहले ही क्यूब इन्विट को मजबूत संस्थागत समर्थन मिला है। कंपनी ने पांच रणनीतिक निवेशकों के साथ ₹1,250 करोड़ के यूनिट सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट किए हैं। इनमें प्रज़िम ट्रेडिंग एंड इन्वेस्टमेंट कंपनी , एचडीएफसी लाइफ इन्शुरन्स, एचडीएफसी पेंशन फंड मैनेजमेंट , एक्सिस मैक्स लाइफ इन्शुरन्स और वाइटओक कैपिटल रेइट और इन्विट अल्टीर्नाटिव्स फंड शामिल हैं। इनमें सबसे बड़ा निवेश प्राज़िम ट्रेडिंग द्वारा ₹950 करोड़ का किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: