सीहोर : 16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथ यात्रा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 4 जुलाई 2026

सीहोर : 16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथ यात्रा

Bhagwan-jagannath-yatra-sehore
सीहोर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा जी की भव्य रथ यात्रा का आयोजन 16 जुलाई गुरुवार को किया जाएगा। यह ऐतिहासिक एवं धार्मिक रथ यात्रा शहर के प्राचीन जगदीश मंदिर, छावनी से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई संजय टाकीज के पास स्थित स्वर्णकार समाज मंदिर पहुंचेगी। लगातार 66 सालों से परमार क्षत्रिय समाज ट्रस्ट के तत्वाधान में निकाली जाने वाली भव्य यात्रा को लेकर समाजजन ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में आमंत्रण पत्र का वितरण कर अंतिम चरण में है। मंदिर समिति के द्वारा घर-घर जाकर श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया जा रहा है। वहीं मंदिर परिसर में तैयारियां को लेकर शनिवार को जेसीबी से समतलीकरण किया गया। चल समारोह अध्यक्ष भवंर लाल परमार (कुलांस कलां) के साथ कंधे से कंधा मिलकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। आगामी दिनों में होने वाली पुरी की तर्ज पर रथ यात्रा से पूर्व मंदिर में 14-15 जुलाई को विशेष अभिषेक के साथ अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के  प्रांतीय अध्यक्ष सुरज सिंह जी एवं चंदर सिंह मंडलोई आदि सहित युवा और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल रहा है।


समाज के वरिष्ठ तुलसीराम पटेल, पूर्व चल समारोह अध्यक्ष सुरेश गब्बर परमार, विष्णु परमार, जेपी परमार, शिव परमार ने बताया कि परमार समाज और क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं के द्वारा निरंतर पूरी की तर्ज पर यात्रा निकाली जाती है। आयोजन समिति ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। रथ यात्रा के दौरान पूरा शहर जय जगन्नाथ के जयघोष से गुंजायमान रहेगा और भक्तिभाव का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। इस मौके पर समाज के वरिष्ठ तुलसीराम पटेल, कमल पटेल, मुकेश परमार, विष्णु परमार, शिव परमार, भगीरथ परमार, अनारसिंह परमार, देवनारायण परमार, दशरथ सिंह परमार, भगवान सिंह परमार, मनोहर परमार, लखन परमार, महेंद्र परमार, विक्रम परमार आदि ने घर-घर पहुंचकर रथ यात्रा का निमंत्रण दिया। शहर में लंबे समय से जगदीश मंदिर टाट बाबा परमार क्षत्रिय समाज ट्रस्ट के तत्वावधान में निकाली जाने वाली रथ यात्रा आस्था और उत्साह के साथ निकाली जाएगी। इस मौके पर शहर के छावनी स्थित मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना की जाएगी और 16 जुलाई को शहर में भव्य यात्रा निकाली जाएगी। नगर भ्रमण पर रथ में बलदाऊ भैया, बहन सुभद्रा के साथ जगतपति जगन्नाथ स्वामी को विराजमान किया जाएगा और उसके बाद शहर के छावनी के विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: