मधुबनी : जनसंगठनों का विधान सभा मार्च 28 सितंबर को : मिथिलेश झा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

मधुबनी : जनसंगठनों का विधान सभा मार्च 28 सितंबर को : मिथिलेश झा

Cpi-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा) । पेट्रोलियम पदार्थों में अनवरत मूल्य वृद्धि एवं केंद्र सरकार का 20 % इथेनॉल वाला पेट्रोलियम पदार्थ देश में देने के हालिया निर्णय से भारी संकट प्रतीत होता है । उक्त बातें सीपीआई मधुबनी जिला कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री मिथिलेश झा ने कहा । महगांई एवं बेरोज़गारी से आम लोग परेशान है । बिहार सरकार नौजवानों एवं मजदूरों को रोजगार देने में पूरी तरह विफल है ।  मिथिलेश झा ने कहा बिहार में कानून का राज समाप्त हो चुका है। अपराधियों का पुलिस से सांठगांठ है। किसान, मजदूर ,छात्र एवं नौजवानों के सवालों को पूर्व से घोषित 15 जुलाई विधान सभा मार्च को बांकीपुर(पटना) विधान सभा उपचुनाव चुनाव के मद्देनजर स्थगित किया गया है । अब यह आंदोलन शहीद आजम भगत सिंह के जयंती के अवसर पर 28 सितंबर को राजभवन ( लोकभवन ) मार्च के रूप में किया जाएगा ।  बैठक में 6 से 15 अगस्त 2026  राष्ट्रीय पदयात्रा गांव गांव करने के लिए सभी अंचलों की बैठक करते हुए पंचायतों /शाखाओं में जत्था का गठन करते हुए सघन अभियान चलाने का निर्णय लिया गया । पदयात्रा में जनसमस्याओं को चिन्हित करते हुए ,भूमिहीनों को बासगीत का पर्चा  , बटाईदारों को बिहार सरकार द्वारा बेदखली करने की साजिश के खिलाफ यह पदयात्रा बहुत ही  महत्त्वपूर्ण है ।


बैठक में राष्ट्रीय परिषद परिषद राजश्री किरण ,राज्य परिषद सदस्य उपेंद्र सिंह ,, रामनारायण बनरैत, मनोज मिश्रा , राकेश कुमार पांडेय, सुर्यनारायण यादव ,रामनारायण यादव एवं मदन मिश्र ने अपनी बात रखते हुए पार्टी संगठन को चुस्त दुरुस्त किए हुए 01 सितंबर ,दिल्ली रामलीला मैदान में जिला के अधिकांश अंचलों से लोगों को ले जाने की योजना बनाकर हजारों की संख्या में मधुबनी से जायेंगे।  पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी के दृष्टिकोण से 6 अगस्त से 15 अगस्त तक सघन पदयात्रा जनजागरण करने एवं अधिक अधिक नौजवानों को पार्टी से जोड़ना है । विभिन्न प्रखंड सह अंचल कार्यालयों पर 31 जुलाई तक ज्वलंत सवालों को लेकर आंदोलन करने का फैसला हुआ ।पार्टी कोष संग्रह अभियान भी चलाया जाएगा । बैठक में मंगल राम , सत्यनारायण राय , अजय कुमार पूर्वे, मो साबिर, बलराम यादव , महेश यादव, श्री प्रसाद यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे । सर्वसम्मति निर्णय लिया गया कि पार्टी को कमजोर एवं गुटबाजी करने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए शक्ति से निपटने का निर्णय लिया गया ।

कोई टिप्पणी नहीं: