बात करें ट्रेलर की तो इसमें खेसारी लाल यादव एक ऐसे नायक के रूप में नजर आ रहे हैं, जो अपने परिवार की सुरक्षा, सम्मान और अस्तित्व को बचाने के लिए हर कठिन चुनौती का सामना करता है। निजी त्याग और अपनों की रक्षा के बीच चलने वाला उनका संघर्ष फिल्म की कहानी को बेहद प्रभावशाली बनाता है। 3 मिनट 14 सेकेण्ड के इस ट्रेलर में रोमांच जितना भरपूर है, उतना ही इमोशन फिल्म से दर्शकों को बांध कर रखने वाला मालूम प्रतीत होता है। खेसरीलाल यादव के किरदार के अलग – अलग शेड्स फिल्म के प्रति उत्सुकता पैदा करने वाले हैं। उनके साथ फिल्म में भोजपुरी की दो खुबसूरत कलाकार मेघाश्री और सपना चौहान मुख्य भूमिकाओं में हैं। दोनों के साथ फिल्म में खेसारीलाल यादव का ख़ास कनेक्शन देखने को मिलने वाला है। वहीं, खेसारी लाल यादव ने फिल्म "मेहरबान" के ट्रेलर को लेकर कहा, "‘मेहरबान’ मेरे करियर की उन फिल्मों में से है, जिसमें दर्शकों को सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि भावनाओं, रिश्तों और संघर्ष की एक मजबूत कहानी भी देखने को मिलेगी। इस फिल्म का हर किरदार अपने परिवार और सम्मान की रक्षा के लिए लड़ता नजर आएगा। हमने पूरी ईमानदारी और मेहनत से इस फिल्म को बनाया है। मुझे विश्वास है कि ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आएगा और फिल्म रिलीज़ होने के बाद भी इसे भरपूर प्यार मिलेगा। मैं अपने सभी प्रशंसकों से अपील करता हूं कि वे ‘मेहरबान’ को अपना आशीर्वाद और प्यार दें।"
आपको बता दें कि फिल्म "मेहरबान" की कहानी और पटकथा मनोज कुशवाहा ने लिखी है, जिसमें रिश्तों, संघर्ष, साहस और सम्मान की भावनाओं को प्रमुखता से उकेरा गया है। ट्रेलर में दमदार संवाद, शानदार एक्शन सीक्वेंस और भावनात्मक दृश्य दर्शकों को फिल्म से जोड़ने में सफल दिखाई देते हैं। फिल्म में खेसारी लाल यादव, मेघाश्री और सपना चौहान के साथ महेश आचार्य, प्रकाश जैस, सोनू पांडेय, राज मोर्या, दीपक सिन्हा, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल, निशा तिवारी और सैकुत चटर्जी भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। कृष्णा बेदर्दी का संगीत और उनके तथा राजेश मिश्रा के लिखे गीत ट्रेलर को और प्रभावशाली बनाते हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं, जबकि आर.आर. प्रिंस ने सह-निर्माता के साथ-साथ डीओपी की जिम्मेदारी भी निभाई है, जिसकी झलक ट्रेलर के भव्य विजुअल्स में साफ दिखाई देती है। फिल्म के तकनीकी पक्ष को भी मजबूत बनाया गया है। प्रवीण राय की एडिटिंग, असलम सुर्ती का बैकग्राउंड म्यूजिक, कानू मुखर्जी की कोरियोग्राफी, दिलीप यादव के एक्शन निर्देशन, रविंद्र नाथ गुप्ता के आर्ट डायरेक्शन और ओमप्रकाश चौधरी के वीएफएक्स ने ट्रेलर को सिनेमाई भव्यता प्रदान की है। पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य आई फोकस स्टूडियो (विजय-दिनेश) ने किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें