मधुबनी : पार्टी संगठन को मजबूत और बिस्तार करने का भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प : माले - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

मधुबनी : पार्टी संगठन को मजबूत और बिस्तार करने का भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प : माले

Cpi-ml-madhubani
मधुबनी, 28 जुलाई ।  भाकपा–माले के प्रथम महासचिव व संस्थापक शहीद कामरेड चारु मजुमदार के 54  वां शहादत दिवस के अवसर पर मालेनगर अवस्थित पार्टी के जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कामरेड बिशंभर कामत की अध्यक्षता में किया गया। जिसमे पार्टी के जिला सचिव ध्रुब नारायण कर्ण ने पार्टी की कद्रीय कमिटी द्धारा जारी आवाहंन का पाठ करते हुए कहा कि आज फासीवादी ताकते सर चढ़ कर नाच रही है। आडानी को एक रुपये प्रति एकड़ की दर से हजारों एकड़ जमीन देने से नीट व अन्य पेपर लीक के जरिये लाखो ओयुवाओं का भबिष्य बर्बाद करने का काम किया है। श्रीराम के नाम पर राजनीति करके राम मंदिर के करोड़ो रुपये और सम्पत्ति का घोटाला करके धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। परंतु सुखद बात ये हैं कि पहले किसान आंदोलन और मजदूर आंदोलन के बाद देश के लाखो लाख छात्र-युवा आंदोलन ने मोदी सरकार को घुटनों पर ला दिया. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तिफा देना पड़ा है. इस आंदोलन के केंद्र में जिस तरह आईसा और उनके नेता नेहा जैसे की भूमिका बहुत ही सराहनीय रही है। बिहार के सम्राट सरकार को घूटने टेकने पड़े है, परंतु आगे और इंसाफ और अधिकार के लड़ाई को मजबूत करने के लिए संगठन का सुदृढ़ीकरण और बिस्तार का संकॢप लेना है. श्रद्धांजलि सभा को पूर्णेन्दु कुमार,  मो ईमरान, लाल बाबू साह, जगरनाथ साह,काशी साह,मालती दैवी, दुखनी देवी, नजराना खातून, आमना खातून, रीता देवी, विनोद महतो, ललिता देवी,  आदि ने संबोधित किया, जबकि दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीद कामरेड चारु मजुमदार के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया.

कोई टिप्पणी नहीं: