ताजपुर/समस्तीपुर, 28 जुलाई । भाकपा माले ताजपुर प्रखंड कमिटी के बैनर तले मंगलवार को पार्टी के संस्थापक महासचिव कॉमरेड चारु मजुमदार की 54वीं शहादत बरसी रहीमाबाद के बहादुरनगर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कॉमरेड चारु मजुमदार के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके संघर्षपूर्ण जीवन और विचारों को याद किया। साथ ही पार्टी की केंद्रीय कमिटी द्वारा जारी आह्वान पत्र का सामूहिक पाठ किया गया। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने पार्टी एवं जनसंगठनों को व्यापक स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने संविधान और मौलिक अधिकारों पर उत्पन्न खतरों तथा विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में व्याप्त लूट एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ जनआंदोलनों को और तेज करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में एक प्रस्ताव पारित कर आगामी 10 अगस्त को ताजपुर नगर परिषद कार्यालय के प्रस्तावित घेराव को बड़ी भागीदारी के साथ सफल बनाने की अपील ताजपुरवासियों से की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। मौके पर प्रखंड कमिटी सदस्य आसिफ होदा, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, मो. एजाज, संजीव राय, नीलम देवी, रधिया देवी, अनीता देवी, जीरबा देवी, सुनीता देवी, धर्मेंद्र पासवान, मो. कादीर, रुखशाना खातून, रेहाना खातून, सुखिया खातून समेत बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मंगलवार, 28 जुलाई 2026
समस्तीपुर : भाकपा माले ने संस्थापक महासचिव चारु मजुमदार की 54वीं शहादत बरसी मनाई
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें