मधुबनी : छात्र- युवाओं का जिला स्तरीय कन्वेंशन 23 अगस्त को मधुबनी में होगा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

मधुबनी : छात्र- युवाओं का जिला स्तरीय कन्वेंशन 23 अगस्त को मधुबनी में होगा

  • 13-14 अगस्त को गांव और गरीबों के मुद्दे पर 24 घंटे का सत्याग्रह प्रखंड- अंचल मुख्यालयों पर होगा
  • वरिष्ठ माकपा नेता भागवत यादव की ह्त्या की निंदा, मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा के नेतृत्व में नेताओं की टीम पीड़ित परिजन से गांव जाकर मुलाकात की

Cpi-ml-madhubani
मधुबनी, 31 जुलाई (रजनीश के झा)। भाकपा माले जिला कमिटी की बैठक जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण की अध्यक्षता में माले नगर, लहरियागंज में संपन्न हुई। सभी प्रखण्ड आंचलों की गतिविधियों की समीक्षा की गयी। गांव के दलित, गरीबों और मजदूरों के बीच चल रहे सदस्यता अभियान की प्रगति रिपोर्ट पर बात हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा कि छात्र- युवा आंदोलन के विराट स्वरूप के सामने अंततः तानाशाही को झुकना पड़ा। युवा जोश और आंदोलन को सलाम करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और शिक्षा- रोजगार बचाने को लेकर संघर्ष और तेज होगा। उन्होंने छात्र- युवाओं से आईसा और इंकलाबी युवा संगठन (RYA) को खड़ा करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि गांव के गरीबों का विकास और शिक्षा सुधार के बिना बिहार का विकास असंभव है। आगे उन्होंने कहा कि गरीबों के वास आवास, रोजगार, राशन, पीने के पानी सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सभी प्रखण्डों/अनुमंडल मुख्यालयों पर 13- 14 अगस्त को राज्य व्यापी सत्याग्रह/अनशन होगा। 


मौके पर बैठक के निर्णयों पर बोलते हुए जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण ने कहा कि माकपा नेता भागवत यादव की ह्त्या बढ़ते अपराध के प्रति पुलिस प्रशासन की उदासीनता के चलते हुई है। माले के मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा के नेतृत्व में पार्टी की टीम ने जिसमें मेरे अलावे भूषण सिंह, योगनाथ मंडल, मयंक यादव शामिल थे, पीड़ित परिजन से मुलाकात की। संगठन मांग करता है कि इलाज सहित 10 लाख का मुआवजा सरकार पीड़ित परिवार को दे। रहिका कप्लेश्वर के इलाके में बढ़ते अपराध पर रोक लगे। आगे उन्होंने कहा कि अंधराठाढ़ी के सहोरिया में कुम्हार परिवार की प्रताड़ना, परसा नव टोलिया में विवाहित युवती की ह्त्या, बेनीपट्टी के मनकौर पंचायत के गमहरिया में दलित गरीबों को उजाड़ने सहित अन्य मुद्दों को लेकर माले का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलेगा। 23 अगस्त को जिला मुख्यालय में छात्र- युवाओं का कंवेंशन होगा। बैठक को अन्य लोगों के अलावे कामरेड श्याम पंडित ,भूषण सिंह, उत्तीम पासवान,लक्ष्मण राय,मयंक कुमार,बिशंभर कामत,योगनाथ मंडल, मदनचंद्र झा, महाकांत यादव,अजीत कुमार ठाकुर,  योगेंद्र महतो ,राम बिलास सदाय, सुनीता देवी आदि ने  संबोधित किये।

कोई टिप्पणी नहीं: