मधुबनी (संवाददाता)। -27 जुलाई को रहिका थाना अन्तर्गत ग्राम खरौआ में भाकपा माले का एक नेता को चाकू मारकर हत्या कर दिया गया था। इस संदर्भ में रहिका थाना कांड संख्या-206/26 दिनांक-30.07.2026 धारा-126 (2)/127(2)/103(1)/118(1)/351(3)/3(5) बी०एन०एस० में वादी संतोष कुमार, पे०-भागवत यादव, सा०-खरौआ, थाना-रहिका के फर्दब्यान के आधार पर कांड दर्ज किया गया था। घटना के सफल उद्भेदन एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतू वरीय पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया था। टीम द्वारा अनुसंधान के क्रम में FSL टीम की जॉच रिपोर्ट, अन्य गुप्त सूचना एवं पुलिस मुखाबिरों के आधार पर हत्या के आरोपी की पहचान गुड्डु कुमार यादव के रूप में कर लिया गया तथा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड के प्राथमिकी अभियुक्त गुड्डु कुमार यादव को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया। पुछ-ताछ के क्रम में गुड्डू यादव द्वारा भाकपा माले के नेता को चाकू गोदकर हत्या करने की बात को स्वीकार किया गया है एवं अभियुक्त के निशानदेही से घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया गया है। अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
मधुबनी : भाकपा माले के नेता की चाकू मारकर हत्या के घटना का हुआ उभेदन
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें