दिल्ली । पुलिस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित उस तस्वीर को फर्जी बताया जिसमें दावा किया गया था कि जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। पुलिस ने इस पोस्ट को दुर्भावनापूर्ण करार दिया। पुलिस ने चेतावनी दी कि ऐसी झूठी सामग्री को बनाने या प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर किए गए उन दावों को भी ‘झूठा, बेबुनियाद और गुमराह करने वाला’ बताया, जिनमें कहा गया था कि नयी दिल्ली इलाके में ‘फूड डिलीवरी ऐप’ सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई रोक नहीं लगाई गई है और नागरिकों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही बिना पुष्टि वाली जानकारी पर विश्वास नहीं करें और न ही उसे साझा करें।
शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Home
देश
दिल्ली : जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला हेड कॉन्स्टेबल की मौत का दावा झूठा है : दिल्ली पुलिस
दिल्ली : जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला हेड कॉन्स्टेबल की मौत का दावा झूठा है : दिल्ली पुलिस
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें