मुंबई : बंधन बैंक ने सीएसआर पहल के तहत ‘साइबर कॉप’ कैंपेन शुरू किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026

मुंबई : बंधन बैंक ने सीएसआर पहल के तहत ‘साइबर कॉप’ कैंपेन शुरू किया

Bandhan-bank-mumbai
मुंबई, 24 जुलाई : बंधन बैंक ने आज मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ मिलकर सीएसआर प्रोग्राम के तहत देशव्यापी साइबर जागरूकता अभियान ‘साइबर कॉप’ (Cyber Cop) शुरू करने की घोषणा की। इस पहल का उद्देश्य सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देना और नागरिकों को लगातार बढ़ रहे साइबर फ्रॉड का बेहतर ढंग से सामना करने में मदद करना है। यह अभियान ऐसे समय में शुरू किया गया है, जब सम्पूर्ण भारत में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकारी आँकड़ों के अनुसार, 2025 में नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के जरिए रिपोर्ट किए गए नुकसान का आँकड़ा लगभग 22,495 करोड़ रुपए तक पहुँच गया और इस दौरान 24 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं।


‘साइबर कॉप’ फिल्मों, जागरूकता संदेशों और लोगों तक पहुँच स्थापित करके साइबर सुरक्षा को आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह लोगों को एक आसान आदत अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है, “रुको, जाँचो, रिपोर्ट करो।” साथ ही, यह नागरिकों को नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और 1930 हेल्पलाइन के जरिए घटनाओं की रिपोर्ट करने के लिए भी कहता है। फिल्ममेकर रोहित शेट्टी इस कैंपेन की पहुँच को बढ़ाने के लिए इससे जुड़े हैं। वे अपने मशहूर ‘कॉप यूनिवर्स’ के जरिए लोगों से एक मजबूत सांस्कृतिक जुड़ाव बना रहे हैं और साथ ही इस बात पर जोर दे रहे हैं कि साइबर खतरे अब रोजमर्रा की डिजिटल जिंदगी का हिस्सा बन गए हैं। बंधन बैंक के प्रवक्ता ने कहा, "साइबर फ्रॉड भारत के डिजिटल इकोसिस्टम में सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। 'साइबर कॉप' के जरिए हमारा उद्देश्य जागरूकता फैलाना है, ताकि लोग कोई भी कदम उठाने से पहले रुकें, भरोसा करने से पहले जाँच-पड़ताल करें और तुरंत रिपोर्ट करें।" इस पहल के जरिए बंधन बैंक का उद्देश्य लोगों में जागरूकता बढ़ाने की कोशिशों में मदद करना और उन्हें डिजिटल फाइनेंशियल सेवाओं का इस्तेमाल करते समय सुरक्षित फैसले लेने के लिए सशक्त बनाना है।

कोई टिप्पणी नहीं: