मुंबई : 'लव लॉटरी' में कोर्टरूम, मर्डर और सस्पेंस का जबरदस्त संगम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 8 जुलाई 2026

मुंबई : 'लव लॉटरी' में कोर्टरूम, मर्डर और सस्पेंस का जबरदस्त संगम

  • 18 सितंबर को बड़े पर्दे पर खुलेगा 'लव लॉटरी' का राज

Film-love-lottery
मुंबई (अनिल बेदाग) : 'लव लॉटरी' का 49 सेकंड का फर्स्ट लुक रिलीज़ होते ही फिल्म ने दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है। अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला अभिनीत यह फिल्म सिर्फ एक रोमांटिक कहानी नहीं, बल्कि कोर्टरूम ड्रामा, मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस थ्रिलर का रोमांचक मेल है। सत्य घटनाओं से प्रेरित यह कहानी एक आधुनिक शहरी दंपति के रिश्ते से शुरू होती है, जो धीरे-धीरे कानूनी लड़ाई, रहस्यमयी हत्या और चौंकाने वाले खुलासों की भूलभुलैया में बदल जाती है। फर्स्ट लुक में कहानी के रहस्य को बरकरार रखते हुए फिल्म के प्रमुख किरदारों की प्रभावशाली झलक दिखाई गई है। अक्षय ओबेरॉय, हेली दारूवाला, कबीर दुहान सिंह, हेमंत पांडे, विजयंत कोहली और अग्नि अग्यारी के साथ अंत में संतोष शुक्ला की दमदार एंट्री सस्पेंस को और गहरा कर देती है। फिल्म रिश्तों में विश्वास, सामाजिक धारणाओं, भावनात्मक शोषण और गंभीर आरोपों के मनोवैज्ञानिक प्रभाव जैसे संवेदनशील विषयों को भी छूती है। उत्तराखंड की मनमोहक वादियों में फिल्माई गई 'लव लॉटरी' अपने शानदार विजुअल्स के कारण भी आकर्षण का केंद्र बन रही है। निर्माता कुलदीप भार्गव उर्फ तुषार का कहना है कि फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ उन्हें सोचने पर भी मजबूर करेगी, जबकि निर्देशक अरविंद पांडे इसे सच्चाई, रिश्तों और इंसानी भावनाओं की गहरी पड़ताल मानते हैं। सिनेमा गंज फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और सस्पेंस पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक दिलचस्प सिनेमाई अनुभव का वादा करती है।

कोई टिप्पणी नहीं: