सीहोर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान योजना के अंतर्गत अटल अस्पताल, गंगा आश्रम, सीहोर द्वारा आज शनिवार, 25 जुलाई 2026 को निःशुल्क महिला स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अटल अस्पताल, गंगा आश्रम, सीहोर में आयोजित होगा। शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशु सोमानी (एम.बी.बी.एस., डी.एन.बी., OBGY, FMAS) द्वारा महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श दिया जाएगा। गर्भावस्था से प्रसव तक देखभाल, प्रसव संबंधी परामर्श, बांझपन की समस्या, सफेद पानी की समस्या, अत्यधिक एवं अनियमित माहवारी, गर्भाशय एवं अंडाशय की गांठ जैसी समस्याओं की जांच एवं उपचार संबंधी परामर्श निःशुल्क उपलब्ध रहेगा। अस्पताल प्रबंधन ने अधिक से अधिक महिलाओं से इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने की अपील की गई है।
शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
सीहोर : निःशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर आज, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगी परामर्श
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें