सीहोर : अच्छी बारिश और सुख समृद्धि के लिए माता पार्वती के जल से किया पुत्र गणेश का जलाभिषेक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 8 जुलाई 2026

सीहोर : अच्छी बारिश और सुख समृद्धि के लिए माता पार्वती के जल से किया पुत्र गणेश का जलाभिषेक

  • गणेश जी के जलाभिषेक के लिए एक दर्जन गांव के लोगों ने की 20 किमी पदयात्रा

Ganesh-abhishek-sehore
सीहोर। अच्छी बारिश की कामना को लेकर एक दर्जन से अधिक गांव के महिला-पुरुष पार्वती नदी का जल लेकर चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचा। करीब 20 किमी की पदयात्रा के बाद श्रद्घालुओं ने भगवान का जल से अभिषेक किया। उसके बाद विधि विधान से पूजा-अर्चना कर अच्छी बारिश, सुख समृद्घि और अच्छी फसल की कामना की। हर वर्ष अषाढ़ के माह में ग्राम पार्वती के लोग पार्वती नदी में से जल भरकर व झंडा लेकर हजारों की तादाद में पैदल जत्थे के रूप में ऐतिहासिक चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचते हैं। इस दौरान रास्ते में पडऩे वाले दर्जनों गांव के लोग यात्रा का स्वागत कर जत्थे में शामिल हो जाते हैं। श्रद्धालुओं का जत्था पार्वती गांव से बुधवार सुबह करीब 20 किमी की पदयात्रा कर ऐतिहासिक गणेश मंदिर पहुंचा। जत्थे में


पिपल्या नगर (रेल्वे स्टेशन पार्वती ) ग्राम बावड़िया मैना, जंगीखेड़ी, खजूरी अलादाद, मूडलाकलॉ, कराड़ियाभील बिजौरा, बिजौरी, नयापुरा, बकतल, कौड़िया छितु लोंदिया सहित दर्जनों ग्राम के लोग शामिल थे। जत्थे में शामिल डा. पूरण सिंह ने बताया कि यह परम्परा कई वर्षों से चली आ रही है, जिसमें सभी ग्रामीण बड़े सद्भाव और सौहाद्र के साथ हिस्सा लेते हैं। बुधवार को चिंतामन गणेश मंदिर पर भगवान गणेश का माता पार्वती के जल से अभिषेक के साथ पूजा अर्चना की गई। इस यात्रा में  हमारे आस पास के लोगों की खुशहाली के साथ अच्छी फसल और बारिश की कामना करते है। ताकि किसान को अच्छी पैदावार मिल सके। हमारे पास भी पानी की कमी न रहे। नदी तालाब सब भरे रहे। जिले के लोगों ने इस दौरान बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी लोग इस दौरान बहुत ही खुश नजर आ रहे थे। सभी ने भगवान का आर्शीवाद लिया और प्रसाद खाया। इस दौरान सभी को सुकून और शांति की अनुभूति हुई।

कोई टिप्पणी नहीं: