सीहोर : 1 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड का हुआ भूमि पूजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 8 जुलाई 2026

सीहोर : 1 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड का हुआ भूमि पूजन

New-road-sehore
सीहोर। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के अधोसंरचना विकास को गति देते हुए 1 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड का विधिवत भूमि पूजन किया गया। यह सीसी रोड नदी चौराहा से लिसा टॉकीज होते हुए पांच भाई चौराहा से मनकामेश्वर मंदिर तक बनाई जाएगी। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा लंबे समय से चली आ रही सड़क संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि नगर पालिका परिषद का संकल्प है कि शहर के प्रत्येक क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य कराए जाएं। सड़क, नाली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आगे कहा कि सीहोर शहर को आधुनिक और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। नगर पालिका का प्रयास है कि शहर का कोई भी क्षेत्र विकास से वंचित न रहे। आने वाले समय में भी नागरिकों की सुविधा और शहर के समग्र विकास के लिए इसी प्रकार जनहित के कार्य निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल अरोरा, वार्ड क्रमांक 29 के पार्षद प्रतिनिधि सत्यनारायण वारिया, पार्षद विजेंद्र परमार, मांगीलाल मालवीय, राजेश मांझी, लोकेन्द्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: