मुंबई में सजा होम लाइफस्टाइल इंडस्ट्री का सबसे बड़ा महाकुंभ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 2 जुलाई 2026

मुंबई में सजा होम लाइफस्टाइल इंडस्ट्री का सबसे बड़ा महाकुंभ

Home-lifestyle-mumbai
मुंबई (अनिल बेदाग): मुंबई के नेस्को स्थित बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में 19वें HGH इंडिया का भव्य आगाज़ हुआ। 30 जून से 3 जुलाई तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित ट्रेड शो में होम टेक्सटाइल्स, होम डेकोर, हाउसवेयर और गिफ्ट्स सेक्टर के 700 से अधिक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड अपनी नवीनतम पेशकशों का प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि 50 हजार से अधिक ट्रेड बायर्स के पहुंचने की उम्मीद है। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय की टेक्सटाइल कमिश्नर सुश्री वृंदा मनोहर देसाई (IRS) रहीं। विशिष्ट अतिथियों में इटली के कॉन्सल जनरल श्री वाल्टर फेरारा, MSSIDC के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विकास पंसारे (IAS), IIID MRC के चेयरमैन ID केतन सेठ, ARK रेज़ा काबुल आर्किटेक्ट्स के प्रेसिडेंट एवं प्रिंसिपल आर्किटेक्ट Ar. रेज़ा काबुल, राजीव कसाट एंड एसोसिएट्स के प्रिंसिपल आर्किटेक्ट Ar. राजीव कसाट तथा मकरंद पाटस्कर आर्किटेक्ट के प्रिंसिपल आर्किटेक्ट Ar. मकरंद पाटस्कर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन टेक्सज़ोन इन्फॉर्मेशन सर्विसेज़ प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अरुण रूंगटा और एक्सपो + कंसल्टिंग एसोसिएट्स लिमिटेड के डायरेक्टर डॉ. गीर्ट बोट्गर ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने डिज़ाइन, इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी को भविष्य की दिशा बताते हुए भारत को वैश्विक होम एवं लाइफस्टाइल उद्योग का मजबूत केंद्र बनाने पर जोर दिया। HGH इंडिया का यह संस्करण उद्योग जगत के लिए नए व्यापारिक अवसरों और वैश्विक साझेदारियों का महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरा है।

कोई टिप्पणी नहीं: