समस्तीपुर : किसानी को घाटे सौदा बना रही सरकार, किसानों को मिले कर्ज माफी व मुफ्त कृषि सुविधाएं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 6 जुलाई 2026

समस्तीपुर : किसानी को घाटे सौदा बना रही सरकार, किसानों को मिले कर्ज माफी व मुफ्त कृषि सुविधाएं

Kisan-mahasabha-samastipur
ताजपुर/समस्तीपुर (रजनीश के झा), 6 जुलाई । अखिल भारतीय किसान महासभा प्रखंड कमिटी की बैठक सोमवार को ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर वार्ड-27 में किसान नेता ललन दास की अध्यक्षता, जिला सचिव ललन कुमार के पर्यवेक्षण तथा भाकपा (माले) प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती लागत और फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण खेती लगातार घाटे का सौदा बनती जा रही है। किसानों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के ऋण माफ करने, खेती के लिए नि:शुल्क बिजली, पानी, खाद, बीज एवं कृषि यंत्र उपलब्ध कराने की मांग की गई। बैठक में धान एवं सब्जी की रोपाई का समय होने के बावजूद यूरिया, डीएपी और पोटाश जैसे उर्वरकों की किल्लत एवं नकली उर्वरक की खुलेआम बिक्री पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की गई। संगठन को गांव-गांव और टोला-टोला तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से आगामी दिनों में व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर एक हजार किसानों को संगठन से जोड़ने तथा 2 अगस्त को प्रखंड सम्मेलन आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक को राजदेव प्रसाद सिंह, रवींद्र प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह, कैलाश सिंह, संजीव राय, मुंशीलाल राय, शिवन सिंह एवं शंकर महतो सहित अन्य किसानों ने संबोधित करते हुए किसानों की समस्याओं और संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे।

कोई टिप्पणी नहीं: