पटना (संवाददाता)। बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है. दरअसल जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार सोमवार को अचानक पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंच गए. कार्यालय में पहुंचते ही उन्होंने संगठन के कामकाज की समीक्षा की और व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई. इस दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से तीखे अंदाज में कहा, “मैंने पहले भी कहा था, फिर भी काम क्यों नहीं हुआ? इसका क्या मतलब है?”राज्यसभा सांसद सह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के इस कड़े रुख से पार्टी कार्यालय में मौजूद नेता और पदाधिकारी कुछ देर के लिए असहज नजर आए. उनके इस बयान के बाद जेडीयू के अंदर संगठनात्मक कामकाज को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार ने पार्टी कार्यालय में चल रहे विभिन्न कार्यों और संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की.समीक्षा के दौरान जब नीतीश कुमार को कुछ कामों में देरी की जानकारी मिली तो उन्होंने असंतोष जताया. नीतीश कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनके निर्देशों का समय पर पालन होना चाहिए और संगठनात्मक कार्यों में किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. अचानक हुए इस दौरे से जेडीयू कार्यालय में मौजूद नेताओं और पदाधिकारियों में हलचल देखी गई. मुख्यमंत्री ने संगठन को और सक्रिय बनाने तथा लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने पर जोर दिया.
सोमवार, 6 जुलाई 2026
Home
बिहार
पटना : 'मेरे कहने के बाद भी काम क्यों नहीं हुआ?', JDU दफ्तर पहुंचते ही नीतीश कुमार ने उठाया सवाल
पटना : 'मेरे कहने के बाद भी काम क्यों नहीं हुआ?', JDU दफ्तर पहुंचते ही नीतीश कुमार ने उठाया सवाल
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें