मधुबनी (संवाददाता) । बिहार सरकार के विकास कार्यों एवं उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए 25 जुलाई को आयोजित होने वाले सेवा, संकल्प, समर्पण के 100 दिन (विकास दिवस) कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता वर्चुअल माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों को अपनी प्रमुख योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित फोटो, वीडियो एवं अन्य प्रचार सामग्री समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही नगर भवन, मधुबनी में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, जनप्रतिनिधियों की सहभागिता एवं सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि विकास दिवस के अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों एवं नगर निकायों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम का सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उप विकास आयुक्त, सभी बीडीओ,सभी बीपीआरओ तथा जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।
शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
मधुबनी : विकास की नई तस्वीर दिखाएगा 25 जुलाई को नगर भवन में विशेष आयोजन
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें