पटना : भारतीय जनता पार्टी के जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026

पटना : भारतीय जनता पार्टी के जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन

Bjp-jan-samvad-bankipur
पटना (संवाददाता) । भारतीय जनता पार्टी की ओर से जनसंवाद कार्यक्रम के तहत बोरिंग स्थित कोकिल कैम्पस में वरिष्ठ साहित्यकार कमल किशोर वर्मा के आवास पर एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल माननीय गंगा प्रसाद जी ने समाज निर्माण में साहित्यकारों की भी भूमिका की सराहना की। साथ ही उन्होंने बांकीपुर उपचुनाव में सभी को वोट डालने की अपील किया।  विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी विनोद पंकज और डॉ प्रियंका सिन्हा ने लोकतंत्र में वोट की अहमियत पर जोर दिया और सभी से वोट डालने की अपील की। साहित्यिक गोष्ठी में कमल किशोर, डॉ शशि भूषण प्रसाद, डॉ किशोर सिन्हा, पूनम कटीयार, ऋचा वर्मा, शिवेश सिन्हा, प्रमोद कुमार, रवि श्रीवास्तव और कमल नयन श्रीवास्तव ने काव्य पाठ किया। अनुपमा सिंह और मो. नसीम अख्तर ने शायरी पेश किया। मधुरेश नारायण ने स्वरचित गीत और संगीता वर्मा ने गणेश वंदना गाया। साहित्यिक कार्यक्रम का समापन संगीता वर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं: