सीहोर : इस्लाम हर उस चीज़ से रोकता है जो इंसान की बुद्धि खराब करता है : मुफ़्ती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जुलाई 2026

सीहोर : इस्लाम हर उस चीज़ से रोकता है जो इंसान की बुद्धि खराब करता है : मुफ़्ती

  • नशा मुक्ति अभियान के तहत सराय क्षेत्र में हुआ जनजागरूकता कार्यक्रम

Nasha-mukti-sehore
सीहोर। पुलिस द्वारा संचालित नशे से दूरी है ज़रूरी अभियान अंतर्गत शहर के सराय क्षेत्र में नशा मुक्ति को लेकर प्रभावशाली जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुफ्ती अब्दुल वहीद क़ासमी ने कुरआन और हदीस के संदर्भ में नशे की बुराइयों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस्लाम हर उस चीज़ से रोकता है जो इंसान की बुद्धि, स्वास्थ्य, परिवार और समाज को नुकसान पहुँचाए। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अच्छे संस्कारों और सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने की बात कही। मुख्य अतिथि सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा ने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं जागरूक जीवन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है तथा इसके उन्मूलन में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम में समाजसेवी साथियों, मुस्लिम धर्मगुरुओं, युवाओं एवं मुस्लिम समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उपस्थितजनों ने समाज को नशामुक्त बनाने के लिए निरंतर जनजागरूकता फैलाने और नशे के खिलाफ मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुफ्ती बारी, मुफ्ती कमरुद्दीन, मुफ्ती अब्दुल वहीद, इरशाद आलिम, मोलवी महफ़ूज़, आयोजनकर्ता मजहर मज्जू खान, मुस्तफा वार्षिक, इरशाद भाई, शकील भाई, अब्दुल्ला भाई सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं युवा उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: