सीहोर : भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जुलाई 2026

सीहोर : भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

  • पीड़ित ने कलेक्टर को शिकायत कर लगाई न्याय दिलाने की गुहार

Sehore-bjp
सीहोर। स्वतंत्रता सेनानी मीसा बंदी जनसंघ से जुड़े छीपा पूरा कस्बा निवासी स्व. बालकृष्ण नामदेव के पुत्र अश्विनी नामदेव ने  भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डाँक्टर गगन नामदेव और उनके पिता डॉ लक्ष्मी नारायण नामदेव पर जमीनी विवाद के चलते जान से मारने की धमकी देने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक सामग्री डालकर छवि खराब करने के गंभीर आरोप लगाए हैं । इस संबंध में सबूतों के साथ अश्वनी नामदेव ने कलेक्टर बाला गुरु के शिकायती पत्र दिया है। जिसमें नामदेव ने बताया है कि डॉ. लक्ष्मी नारायण नामदेव और उनके पुत्र डॉक्टर गगन नामदेव व गौरव नामदेव ने उनकी सामाजिक छवि प्रतिष्ठा को खराब करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित समाचार पत्रों में भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं। पिता पुत्रों के द्वारा भाजपा में बड़ा नेता होने और शासन प्रशासन में ऊपर तक पहुंच होने की बात कह कर अवैधानिक रूप से पैसे देने की मांग की जा रही हैं पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। पीड़ित अश्विन नामदेव ने बताया वह स्व. शांति देवी और स्व. बालकृष्ण नामदेव के कानूनी एक मात्र उत्तराधिकारी हैं। माताजी के निधन के पश्चात उन्होंने अपनी पुश्तैनी ज़मीन का विधिवत नामांतरण पोती नामांतरण अपने नाम करवाया है। इसी बात को लेकर डॉ. लक्ष्मी नारायण नामदेव और उनके पुत्र आक्रोश में बने हुए हैं। लगातार ज़मीन के ऐवज में पैसों की मांग कर रहे हैं। मेरी दुकान पर असामाजिक लोगों को भेजकर दबाव बनवा रहे हैं।जबकि भूमि विवाद न्यायालय में लंबित है। कलेक्टर को दिए शिकायती में अश्विनी ने बताया कि डॉ. लक्ष्मी नारायण नामदेव और उनके पुत्र गगन व गौरव नामदेव लगातार उन पर केस वापस लेने और पैसे देने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने स्पष्ट कहा कि उन्हें शासन प्रशासन और न्यायालय पर पूरा भरोसा है कानूनी प्रक्रिया का पूर्ण रूप से पालन कर रहे हैं । जान से मारने की धमकी देने पर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित ने भविष्य में यदि उनके या उनके परिवार के साथ कोई अनहोनी, हादसा या विपत्ति आती है तो इस के पूर्ण जिम्मेदार डॉ. लक्ष्मी नारायण नामदेव व उनके पुत्र ही होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: