मधुबनी : सोशल मीडिया पर अवैध हथियार प्रदर्शन मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026

मधुबनी : सोशल मीडिया पर अवैध हथियार प्रदर्शन मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई

One-arrest-madhubani
मधुबनी (संवाददाता) । 22 जुलाई को लखनौर थाना अन्तर्गत सोशल मीडिया (व्हाट्सएप) के माध्यम से अवैध हथियार लहराने संबंधी एक वीडियो प्राप्त हुआ। जॉच / सत्यापन के क्रम में वीडियों में दिख रहे व्यक्ति की पहचान लखनौर थाना अन्तर्गत मैवी फुलवारी टोल, वार्ड-09 के मोहन मुरारी के रूप में की गई। उक्त वीडियो को वरीय पुलिस अधीक्षक, मधुबनी द्वारा गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष, लखनौर थाना को त्वरित कार्रवाई हेतु सख्त दिशा-निर्देश दिये गये। तदोपरांत आवश्यक कार्रवाई हेतु जैसे ही लखनौर थाना की पुलिस टीम मैवी फुलवारी टोल पहुंची तो पुलिस गाड़ी देखकर एक व्यक्ति तेजी से सड़क की तरफ भागने लगा। जिसे पुलिस टीम के सहयोग से पकड़ लिया गया गया। जिसकी पहचान मोहन मुरारी के रूप में की गई। जब इनसे वायरल वीडियो के संबंध में पूछताछ की गई तो बताया गया कि यह विडियो मेरा ही है तथा हम सभी चार दोस्त 01. आनंद मुखिया 02. अरविंद मुखिया 03. धनवीर मुखिया 04. शिवलाल मुखिया मिलकर कट्टा दिखाकर दहशत फैलाने के उद्देश्य से वीडियो बनाते हैं एवं छिनाझपटी भी करते है। यह दोनों देशी कट्टा हमलोग नेपाल से लाये हैं। वीडियो से संबंधित कट्टा बरामदगी के संबंध में बताया गया कि तापेश्वर मंदिर के परिसर में बने विश्राम गृह के छज्जी पर एक कार्टून में दोनों देशी कट्टा रखा हुआ है। तदोपरांत पुलिस द्वारा उसकी निशानदेही पर 02 देशी कट्टा को विधिवत जब्त किया गया। ज्ञातव्य हो कि उक्त कांड में संलिप्त आनंद मुखिया पूर्व में भी जेल जा चुका है। इस संबंध मे लखनौर थाना द्वारा सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा हैं एवं अन्य विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं। इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी जारी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: