मधुबनी : अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर मधुबनी पुलिस का शिकंजा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026

मधुबनी : अवैध मादक पदार्थ की तस्करी पर मधुबनी पुलिस का शिकंजा

  • 260 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार

Two-arrest-madhubani
मधुबनी (संवाददाता। 22 जुलाई को सुबह करीब 10.10 बजे हरलाखी थाना को अवैध मादक पदार्थ तस्करी से संबंधित गुप्त सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए प्राप्त निर्देशानुसार हरलाखी थाना की पुलिस टीम द्वारा ग्राम विशौल के पास वाहन चेकिंग लगाया गया। चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड लिया गया। पकडाये व्यक्ति की पहचान मोतीलाल साह के रूप में की गई। तदोपरांत उक्त व्यक्ति की विधिवत तलाशी लेने पर उनके पास से एक मोबाईल एंव तीन पैकेट ब्राउन शुगर (कुल मात्रा-156 ग्राम) बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान मोतीलाल साह के द्वारा बताया गया कि यह ब्राउन शुगर साहरघाट थाना अन्तर्गत सा० रैयाम के रहने वाले अलाउद्दीन के यहाँ से खरीद कर लाते है तथा अपने गाँव में खुदरा बिक्री करते है। तत्पश्चात पुलिस द्वारा मोतीलाल के निशानदेही पर साहरघाट थाना अन्तर्गत रैयाम में अलाउद्दीन के घर विधिवत छापेमारी करने पर 02 मोबाईल एवं दो पैकेट ब्राउन शुगर (कुल मात्रा 104 ग्राम) बरामद हुआ। बरामद सामान को विधिवत जब्त करं गिरफ्तार दोनो अभियुक्त को थाना लाया गया। इस संबंध में हरलाखी थाना कांड सं0-290/26, दिनांक-22.07. 26, धारा-8/21 (ब)/ 22, NDPS Act के तहत दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा हैं एवं अन्य विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: