- गुरु रविदास ने समरसता, समानता, प्रेम और मानवता का जो संदेश समाज को दिया : भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति
सीहोर। नगर के वार्ड क्रमांक 11 स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के मंदिर पहुंचकर उनकी 650वीं जन्मजयंती वर्ष के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सीहोर द्वारा दीप प्रज्वलन, आरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित कर संत गुरु रविदास महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री पंकज गुप्ता ने कहाकि गुरु रविदास ने समरसता, समानता, प्रेम और मानवता का जो संदेश समाज को दिया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। आइए, उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएं। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय आशीष पचौरी, पूर्व महामंत्री रवि नागले, सनी जाटव,नरेंद्र बनवैया डॉ गगन नामदेव अनुराग मिश्रा शुभम राठौर निर्देश पाटीदार नीरज जाटव, हर्ष ताम्रकार, सुनील राय तुषार सोनी घनश्याम सेन राहुल राठौर सचिन महोविया टीटू कचनेरिया सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें