- 300 से अधिक युवाओं ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी, 150 यूनिट से अधिक रक्तदान; शहरवासियों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
इसके बाद बस स्टैंड क्षेत्र में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक भव्य जन्मदिन मिलन समारोह आयोजित हुआ। समारोह में शहर के नागरिकों, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रिंस राठौर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। ढोल-बाजों की धुन, पुष्पवर्षा और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों के लिए स्नेह भोज का भी आयोजन किया गया। जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण भी किया गया। युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने सभी नागरिकों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जनता का जो स्नेह और विश्वास मिला है, वही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। साथ ही नगर पालिका परिषद शहर की आगामी 25 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प सीहोर को एक स्वच्छ, सुंदर, आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करना है तथा जनता के सहयोग से विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें