- पिछड़े वर्ग को आरक्षण को लेकर जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक किया जाएगा जागरूक

सीहोर। मध्यप्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग द्वारा आगामी दिनों में पूरे प्रदेश में एक साथ आरक्षण को लेकर जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाएगा। उक्त विचार रविवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी राजेश बिंजवा ने कहे। रविवार को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बैठक में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश भूरा यादव के नेतृत्व में यहां पर मौजूद प्रभारी बिंजवा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजराती का स्वागत किया। प्रभारी श्री बिंजवा ने कहाकि संबोधित करते हुए पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण के लिए कांग्रेस के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कमलनाथ का आभार माना उन्होंने कहाकि आज भी पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। भाजपा के तीन पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, शिवराज सिंह चौहान और वर्तमान सीएम मोहन यादव पिछड़ा वर्ग के है, इसके बाद भी पिछड़े वर्ग का क्या हुआ, यह घोषणाओं की राजनीति में दोहराना नहीं चाहता। बीजेपी का इतिहास आप सबको पता है। प्रधानमंत्री मोदी बहुत सारी बातें करते हैं लेकिन कभी पिछड़े वर्ग के हित की बात नहीं करते। वे बंटवारे की बात करते हैं, मंदिर की बात करते हैं, राजनीति को धर्म से जोड़ने की बात करते हैं लेकिन हम तो दिल जोड़ने की बात करते हैं, रिश्ता जोड़ने की बात करते हैं। कार्यक्रम के अंत में तीजन बाई, पूर्व मंत्री हरिकृष्ण सिंह मंत्री और युवा नेता गजराज परमार को श्रद्धांजली अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर, ओम वर्मा, विष्णु प्रसाद राठ़ौर, राजाराम बड़े भाई, विवेक राठौर, घनश्याम यादव, राजेन्द्र वर्मा, रमेश गुप्ता योगेन्द्र राय, अरुण राय, सुरेश निवारिया, शहाबुद्दीन, सुख सिंह, नरेंद्र खंगराले, केजी बेरागी, विजय उपाध्याय, करण सिंह वर्मा, ताराचन्द यादव, ओम बाबा राठौर, अजय रायकवार, विनीत गोयल प्रीतम चोरसिया, सुनील दुबे, बृजेश पाटीदार, हर्षदीप राठौर,अरुण मालवीय, कमलेश चांडक, कृपाल वर्मा, हरीश चन्द्र आर्य, भगत सिंह तोमर, नगजीराम यादव, राधे श्याम बगाना, मु्शत्याक भाई डोडी दिनेश मेघानी, ओम प्रकाश वर्मा आदि शामिल थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें