सीहोर : वृद्ध आश्रम पहुंची अरुणा राय ने बुजुर्ग को उपलब्ध कराई रामायण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 13 जुलाई 2026

सीहोर : वृद्ध आश्रम पहुंची अरुणा राय ने बुजुर्ग को उपलब्ध कराई रामायण

Sehore-mla-wife-aruna-rai
सीहोर। सोमवार को संकल्प वृद्ध आश्रम पहुंचकर श्रीमती अरुणा सुदेश राय ने बुजुर्ग को भक्ति मार्ग पर चलने के लिए रामचरित्र मानस रामायण ग्रंथ सहर्ष भेट किया। संकल्प वृद्ध आश्रम अवलोकन के दौरान श्रीमती राय के साथ सामाजिक न्याय विभाग दिव्यांग कल्याण आयुक्त डॉ अजय खेमरिया और सामाजिक न्याय विभाग दिव्यांग कल्याण के जिला उपसंचालक महेश कुमार यादव भी उपस्थित रहे। बच्चों के द्वारा संकल्प वृद्ध आश्रम में जीवन यापन के लिए छोड़े गए बुजुर्ग ने रामचरितमानस ग्रंथ पाकर हृदय से श्रीमती राय का आभार व्यक्त किया। निराश्रित वृद्ध जनों को खाद्य सामग्री उपहार भेंट करने सैकड़ा खेड़ी स्थित संकल्प वृद्ध आश्रम में  समाज सेविका श्रीमती अरुणा सुदेश राय पहुंची थी। उन्होंने  आश्रम का अवलोकन किया और वृद्धजनों का हाल-चाल जानकर सामग्री भेंट कर वृद्धि जनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। एक बुजुर्ग ने भक्ति मार्ग पर चलने के लिए रामचरितमानस ग्रंथ उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। समाज सेविका श्रीमती राय ने सभी सहयोगियों को वापस घर चलने के लिए कहा और श्रीमती राय 15 मिनट बाद वापस संकल्प वृद्ध आश्रम पहुंची और बुजुर्ग को रामचरितमानस रामायण ग्रंथ प्रदान किया। श्रीमती राय ने संकल्प वृद्ध आश्रम संचालक से बुजुर्गों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और विभिन्न बीमारियों से पीड़ित बुजुर्गों के चल रहे इलाज की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने वृद्ध महिला पुरुषों से आत्मीयता के साथ बातचीत की और किसी भी प्रकार की कोई चिंता नहीं करने का आश्वासन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: