प्रत्येक माह मासिक शिवरात्रि पर भजन कीर्तन
संस्कार मंच के प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि सनातन धर्म में शिव भक्ति के लिए वैसे तो प्रत्येक दिन शुभ है, लेकिन मासिक शिवरात्रि का दिन अपने आप में दिव्य और चमत्कारी शक्तियों को समेटे हुए है। प्रत्येक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। शास्त्रों के अनुसार, यह वह पावन समय है जब भक्त की पुकार सीधे कैलाश तक पहुँचती है। मासिक शिवरात्रि विवाहित और अविवाहित दोनों महिलाएं मनाती हैं। वे अपने पति और पुत्र के सुखी जीवन के लिए व्रत रखती हैं। अविवाहित युवतियां अच्छे जीवनसाथी और पति की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। मासिक शिवरात्रि या मासिक शिवरात्रि प्रत्येक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी चंद्रमा के घटते चरण में चौदहवें दिन को मनाई जाती है। शिवरात्रि की पूजा और व्रत अत्यंत लाभकारी होते हैं। मासिक शिवरात्रि व्रत का उद्देश्य भगवान शिव की आराधना करना है। मासिक शिवरात्रि के दिनों में भगवान शिव के मंदिर सुंदर ढंग से सजाए जाते हैं। मासिक शिवरात्रि के दिन शिव मंदिर जाना भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने का एक अत्यंत शुभ उपाय है। मासिक शिवरात्रि का व्रत रखना भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने का सबसे सरल तरीका है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें