मधुबनी : पेपर लीक के खिलाफ छात्रों की कुर्बानी लाया रंग, संघर्ष की जीत : मयंक कुमार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जुलाई 2026

मधुबनी : पेपर लीक के खिलाफ छात्रों की कुर्बानी लाया रंग, संघर्ष की जीत : मयंक कुमार

Student-protest-madhubani
मधुबनी (संवाददाता)। RYA नेता मयंक कुमार ने कहा कि पेपर लीक और छात्रों के भविष्य के साथ लगातार हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ देशभर में छात्रों और युवाओं ने जिस दृढ़ता और साहस के साथ आंदोलन किया, वह अंततः रंग लाया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के लंबे संघर्ष और आंदोलन की एक बड़ी जीत है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार की कथित लापरवाही और पेपर लीक जैसी गंभीर घटनाओं के कारण देश के लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ। जिसने दर्जनों छात्रों की जान लेली ए निकम्मी सरकार को थोड़ा भी शर्म नहीं है अनेक छात्र मानसिक तनाव, निराशा और अन्य कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे। छात्रों और युवाओं के इस संघर्ष ने सरकार की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़ा कर दी है हैं। मयंक ने कहा कि हम स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि छात्रों का भविष्य किसी भी के साथ किसी भी के साथ किसी भी हाल में खिलबाड़ नहीं होना चाहिए और बिहार या दिल्ली में जितने भी छात्र को गिरफ्तार किया गया है या उनके ऊपर fir दर्ज किया गया है उसे अविलंब खत्म किया जाना चाहिए और सभी छात्र को रिहा करना चाहिए पेपर लीक के मामलों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: