भोपाल : खुदाई से पहले एक फोन कॉल बचा सकता है बड़ा हादसा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 8 जुलाई 2026

भोपाल : खुदाई से पहले एक फोन कॉल बचा सकता है बड़ा हादसा

Think-gas-bhoal
भोपाल, 8 जुलाई, 2026: ज़मीन की खुदाई शुरू करने से पहले थोड़ी-सी सावधानी बड़ा हादसा टाल सकती है। भोपाल के बागमुगालिया इलाके में सीवरेज लाइन बिछाने के दौरान बिना सूचना के की गई खुदाई से थिंक गैस की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे गैस रिसाव हुआ और आसपास की कई सोसायटीज़ व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कुछ समय के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति प्रभावित हुई। घटना की जानकारी मिलते ही थिंक गैस की इमरजेंसी टीम तुरंत मौके पर पहुँची। टीम ने पाइपलाइन के प्रभावित हिस्से को सुरक्षित किया, मरम्मत का काम शुरू किया और कुछ ही समय में गैस आपूर्ति दोबारा बहाल कर दी। इससे किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई और लोगों को ज्यादा परेशानी भी नहीं हुई।


कंपनी ने बताया कि भोपाल में उसके गैस पाइपलाइन नेटवर्क के कई स्थानों पर रूट मार्कर, चेतावनी बोर्ड और इमरजेंसी संपर्क नंबर लगाए गए हैं। इसके बावजूद संबंधित ठेकेदार ने खुदाई शुरू करने से पहले कंपनी को सूचना नहीं दी। इसी कारण थिंक गैस ने संबंधित पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कंपनी ने सभी ठेकेदारों, एजेंसियों और आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की खुदाई शुरू करने से पहले 'डायल बिफोर यू डिग' प्रक्रिया का पालन जरूर करें। इससे भूमिगत गैस पाइपलाइन या दूसरी जरूरी सेवाओं को नुकसान से बचाया जा सकता है और लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है। थिंक गैस ने कहा कि भूमिगत गैस पाइपलाइन से जुड़ी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए उसके टोल-फ्री नंबर 18001025107 पर संपर्क किया जा सकता है। इससे सुरक्षित तरीके से काम करना आसान होगा और अनचाही घटनाओं से बचा जा सकेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: