फतेहपुर : एमएलसी डॉ मान सिंह यादव ने मतदाता बन मतदान करने की करी अपील - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 8 जुलाई 2026

फतेहपुर : एमएलसी डॉ मान सिंह यादव ने मतदाता बन मतदान करने की करी अपील

  • स्नातक युवा लोकतंत्र की ताकत बनें, अधिक से अधिक मतदाता बनकर मतदान करें : डॉ. मान सिंह यादव

Mlc-man-singh-fatehpur
फतेहपुर (शीबू खान)। इलाहाबाद–झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के वर्तमान एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव ने क्षेत्र के स्नातक युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद–झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का कार्यकाल नवंबर 2026 में समाप्त हो रहा है, जिसके मद्देनज़र निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में जिन स्नातकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना पंजीकरण अवश्य कराएं, ताकि आगामी स्नातक निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। डॉ. मान सिंह यादव ने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र लोकतंत्र की एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है, जहां शिक्षित मतदाता अपने प्रतिनिधि का चुनाव करते हैं। इसलिए प्रत्येक पात्र स्नातक की जिम्मेदारी है कि वह मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाए। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे स्वयं मतदाता बनने के साथ-साथ अपने मित्रों, सहपाठियों और अन्य पात्र स्नातकों को भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें। अधिक से अधिक शिक्षित मतदाताओं की भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत होगा और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से विधान परिषद में उठाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक दायित्व भी है। इसलिए सभी पात्र स्नातक समय रहते अपना पंजीकरण कराएं और आगामी चुनाव में मतदान कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

कोई टिप्पणी नहीं: