मधुबनी (संवाददाता)। नीट एवं अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक,देश भर में बढ़ रहे शैक्षणिक अब्यवस्था में सुधार कर छात्र छात्राओं द्वारा उठाये जा रहे आत्मघाती कदम पर रोक लगाने एवं अन्य जनहित के मामलों को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर शिक्षाविद एवं महान पर्यावरणविद सोनम वांगचुक एवं साथियों द्वारा जारी आंदोलन के समर्थन में बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन(सीटू) एवं अन्य जन संगठनों के द्वारा जिला मुख्यालय मधुबनी,फुलपरास,जयनगर, बेनीपट्टी के मुख्य सड़कों पर प्रतिकार मार्च,पुतला दहन किया गया।सीटू के सचिव उमेश कुमार राय के नेतृृत्व में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। प्रदर्शन फुलपरास पेट्रोल पंप से प्रारंभ होकर अनुमंडल कार्यालय तक किया गया। अनुमंडल कार्यालय परिसर में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए माकपा नेता उमेश कुमार राय ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार में शामिल इन घटनाओं को अंजाम देने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कारर्वाई की जानी आवश्यक है। ताकि देश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सके। प्रदर्शनकारियों को वविता राय, नरेश यादव, विद्यानंद शास्त्री, शोभा साह, दुखन मंडल, चंद्रजीम रमण, राम मोहन कामत एवं अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। उपरोक्त मांगों को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
गुरुवार, 23 जुलाई 2026
Home
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : जंतर मंतर पर चल रहे जनांदोलन के समर्थन में जिले के विभिन्न स्थानों में निकला जुलूस
मधुबनी : जंतर मंतर पर चल रहे जनांदोलन के समर्थन में जिले के विभिन्न स्थानों में निकला जुलूस
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें