- गायत्री परिजनों ने इतना पौधारोपण किया की गूगल को पृथ्वी का मैप बदलना पड़ा : डॉ चिन्मय
- गायत्री परिवार के संकल्प को पूरा करने के लिए तन मन धन से करेंगे सहयोग : विधायक राय
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय और विधायक सुदेश राय का मंच पर आचार्य डॉक्टर चिन्मय के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुदेश राय ने कहा कि माता सावल मंदिर पंद्रह से अधिक गांव के हजारों ग्रामीणों की आस्था श्रद्धा का केंद्र है। गायत्री परिवार ने वृक्ष गंगा पौधा रोपण महायज्ञ का आयोजन कर इस बड़ली को हरा भरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार एक ऐसा परिवार है जो हर परिवार में अंदर तक पहुंच कर उस परिवार को टूटने से बचाता है। गायत्री परिवार के पवित्र संकल्प को में और मेरे बड़े भाई अखिलेश राय मिलकर तन मन धन से सहयोग करेंगे। माता मंदिर परिसर में जल्दी ही श्रद्धालुओं के लिए टीनशेड का निर्माण भी कराई जाएगा। भव्य वृक्ष गंगा महा अभियान के लिए गायत्री परिवार को साधुवाद दिया। कार्यक्रम में उपजोन प्रभारी रघुनाथ प्रसाद हजारी, जिला समन्वयक प्रेमलाल कुशवाहा, कार्यक्रम संयोजक मनोहर दांगी, सहसंयोजक महेश विजयवर्गीय, सहसंयोजक राम रत्न मालवीय, सह संयोजक मुख्य रमिला परमार, राजेंद्र नामदेव, रमाकांत शर्मा, ललित राय, निर्मला भावसार, द्वारका वर्मा, आयोजन समिति नारायण सिंह पटेल,समर सिंह मेवाडा, बने सिंह दांगी, भगवत प्रसाद मल्होत्रा, अनिल श्रीवास्तव, डॉक्टर विमल तेजराज, सुरेश त्यागी, प्रहलाद सिंह वर्मा,तहसील संयोजक यशपाल कुशवाहा युवा प्रभारी हरिओम लेवे, रामनाथ लीव, हरि नारायण पाटीदार, भोपाल सिंह परमार,चेतन प्रसाद, देव कन्याएं एवं गायत्री परिवारजन ग्रामीण जनों का विशेष सहयोग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें