मुंबई : यूके की वादियों में शुरू हुआ ‘अंतराल’ का सफर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 13 जुलाई 2026

मुंबई : यूके की वादियों में शुरू हुआ ‘अंतराल’ का सफर

Film-antral
मुंबई (अनिल बेदाग) : मराठी और हिंदी सिनेमा में अपनी दमदार अदाकारी से अलग पहचान बना चुके अभिनेता पुष्कर जोग अब एक नए और चुनौतीपूर्ण किरदार के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। उनकी आगामी ब्रिटिश-इंडियन क्रॉसओवर फिल्म ‘अंतराल’ की शूटिंग यूनाइटेड किंगडम में शुरू हो चुकी है। हॉरर, रोमांस और ड्रामा के अनोखे मिश्रण पर आधारित इस फिल्म में उनके साथ अनीसा बट मुख्य भूमिका निभा रही हैं। पुष्कर ने सोशल मीडिया पर सेट से क्लैपबोर्ड की तस्वीर साझा कर इस नए सफर की जानकारी दी, जिसके बाद फैंस में फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया। गूजबंप्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन तेजा सलादी कर रहे हैं, जबकि सिनेमैटोग्राफी निखिल रानाडे संभाल रहे हैं। अपनी अलग विषयवस्तु और अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुति के कारण ‘अंतराल’ को लेकर दर्शकों और इंडस्ट्री में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: