मुंबई : राघव जुयाल का कॉमेडी अवतार, 'भाई तेरा स्टार है' का ट्रेलर लेकर आया हंसी का तूफान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 13 जुलाई 2026

मुंबई : राघव जुयाल का कॉमेडी अवतार, 'भाई तेरा स्टार है' का ट्रेलर लेकर आया हंसी का तूफान

Raghav-juyal
मुंबई (अनिल बेदाग): एक्शन और गंभीर किरदारों से दर्शकों का दिल जीतने के बाद राघव जुयाल अब हंसी का डोज़ लेकर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। ट्रेलर में कॉमेडी, ड्रामा, अतरंगे किरदार और मनोरंजन का ऐसा तड़का देखने को मिलता है, जो शुरुआत से अंत तक दर्शकों को बांधे रखता है। फिल्म में राघव 'अजय सिंह' के किरदार में नज़र आएंगे, जो अपनी बेबाक हरकतों, ओवर-द-टॉप अंदाज़ और शानदार कॉमिक टाइमिंग से हर सीन में हंसी का धमाका करते दिखाई देते हैं। ट्रेलर की शुरुआत ही एक मज़ेदार संवाद से होती है—"एक एक्टर का सबसे बड़ा टैलेंट होता है अपनी ही बकवास पर यकीन करना।" इसके बाद शुरू होता है हंगामे, गलतफहमियों और मनोरंजन से भरपूर घटनाओं का सिलसिला। संजय कपूर, निहारिका एनएम, बरखा सिंह और चंदन रॉय सान्याल जैसे कलाकार फिल्म को और भी दिलचस्प बनाते हैं। निर्देशक विवेक बी. अग्रवाल के निर्देशन में बनी यह फिल्म खुद को गंभीरता से नहीं लेती, बल्कि दर्शकों को हल्का-फुल्का, पारिवारिक और भरपूर मनोरंजन देने का वादा करती है। ईस्टवुड पिक्चर्स और इंडियन स्टोरीज़ 2 की प्रस्तुति 'भाई तेरा स्टार है' 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और ट्रेलर देखकर इतना तय है कि यह फिल्म दर्शकों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: