सीहोर : जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में सीहोर बाइज ने सीहोर चिल्ड्रन को 1-0 से हराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026

सीहोर : जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में सीहोर बाइज ने सीहोर चिल्ड्रन को 1-0 से हराया

  • 27 जुलाई से चर्च मैदान पर आयोजित होगी राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता

Sehore-football
सीहोर। मध्यप्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में आगामी 27 जुलाई से शहर के चर्च मैदान और आवासीय खेल-कूद मैदान पर राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर गत दिनों एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया के अलावा खेल अधिकारी अता उल्ला खा, सुयश कन्नोजिया,  आनंद उपाध्याय, मनोज दीक्षित मामा, दीपक बाथम, राजा शर्मा, कोच मनोज अहिरवार आदि ने आयोजन समिति का गठन किया है। वहीं शुक्रवार को जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में दो मैच खेले गए। इसमें पहले मैच में सीहोर बाइज ने रोमांचक मुकाबले में सीहोर चिल्ड्रन को 1-0 से हराया। दूसरा मैच सीनियर वर्ग में एमजी क्लब सीहोर और आरएसआई के मध्य खेला गया। इसमें आरएसआई ने 3-1 से जीत हासिल की। आगामी 27 जुलाई से होने वाली जूनियर राज्य स्तरीय बालक फुटबाल प्रतियोगिता के लिए शहर में फुटबाल खिलाड़ियों का महाकुंभ लगाया जाएगा। इसमें नीमच, इंदौर, देवास, नर्मदापुरम, भोपाल, सागर, शिवपुरी, खंडवा और सीहोर शामिल है। प्रतियोगिता में प्रतिदिन शहर के चर्च मैदान और आवासीय मैदान पर एक-एक मुकाबला खेला जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ मैच सीहोर और शिवपुरी के मध्य खेला जाएगा।


सीहोर में गत दिनों हुई थी ट्रायल

एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि गत दिनों जूनियर राज्य स्तरीय बालक फुटबाल प्रतियोगिता के लिए शहर के चर्च मैदान पर ट्रायल का आयोजन किया गया था, इसके पश्चात टीम का गठन किया। प्रतियोगिता का आयोजन मध्यप्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के निर्देश पर जिला फुटबाल एसोसिशन के सहयोग से किया जाएगा। खिलाड़ियों के ठहरने आदि की व्यवस्था की जाएगी।


जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में खेले गए मुकाबले

इधर शुक्रवार की शाम को चर्च मैदान पर जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के दो मुकाबले खेले गए। इसमें जूनियर वर्ग में सीहोर बाइज ने सीहोर चिल्ड्रन को 1-0 से हराया। सीहोर बाइज की ओर से एकमात्र गोल युवराज ने किया। इसके अलावा सीनियर वर्ग के मैच में आरएसआई ने एमजी क्लब को 3-1 से हराया। इस मुकाबले में आरएसअपाई की ओर से पियुष मेवाड़ा ने 2 गोल, विश्व प्रताप ने 1 गोल किया।  वहीं एमजी क्लब सीहोर की ओर से मुसा अंसारी ने एक गोल किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: